बरेली, जून 1 -- मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। तेज धूप के चलते गर्मी-उमस लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को दोपहर में गर्म हवा भी चली जिससे हीटवेव की आशंका और बढ़ गई है। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन मे काफी उमस रही और लोग गर्मी से परेशान नजर आए। खासकर दोपहर में कड़ी धूप ने गर्मी के तल्ख तेवर और बढ़ा दिया। रात में उमस भी कम नहीं हो रही। शनिवार को रात में न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दो-तीन दिन में तापमान और तेजी से बढ़ेगा। हीटवेव का असर भी दिख सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...