हापुड़, जनवरी 8 -- जिले में पिछले काफी दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। लेकिन गुरूवार की दोपहर मौसम साफ हो गया और धूप खिली। लोगों ने अपने घर की छत, पार्को व खुले स्थानों पर बैठकर धूप का आनंद लिया। लेकिन गलन और सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान एक-एक डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। पिछले कई दिनों से आसमान में धूंध और बादल छाने से लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हो रहा थे, ऐसे मे कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार की रात भी कोहरे ने भी दस्तक दी, लेकिन गुरूवार की सुबह तक कोहरा छंट गया। इसके बाद मौसम साफ होने के बाद तेज धूप खिली। शाम करीब चार बजे तक सूर्यदेव की किरण धरती पर पड़ने से लोगों को काफी हद तक ठंड से राहत मिली। धूप खिलने पर लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.