लखीमपुरखीरी, जनवरी 28 -- मंगलवार को लखीमपुर में मौसम ने अलग-अलग रूप दिखाए। दोपहर में खिली धूप ने सर्दी से राहत दी, लेकिन सुबह और शाम को चलने वाली शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। दिनभर लोगों को मौसम के इस बदलते मिजाज का सामना करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर में धूप के कारण लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई, लेकिन जैसे ही शाम ढली, सर्द हवाओं ने फिर से अपने तेवर दिखाए। करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों सर्दी का एहसास कराया। सोमवार की रात कोहरा और पाला ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया था। इसके बाद मंगलवार को सुबह के समय हल्के कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को काम पर निकलने में खासी परेशानी हुई। स्कूल जाने वाले बच्चों और कामका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.