रामपुर, जनवरी 13 -- सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। ऐसा इसीलिए हुआ क्योंकि दोपहर के समय में चटख धूप ने आमजनमानस को कड़ाके की सर्दी से राहत दिला दी। धूप की वजह से लोग पार्क, खुले मैदान और छतों पर गर्माहट लेते हुए नजर आए। मंगलवार को भी दिन की शुरूआत कोहरे के साथ जरूर हुई मगर दोपहर में सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए। इस वजह से लोगों को कड़ाके की सर्दी में धूप निकलने पर थोड़ा आराम मिला। लोग धूप में शरीर को गर्माहट देते हुए नजर आए। वहीं, शाम होते-होते गलन एक बार फिर बढ़ गई। इससे लोगों को ठिठुरते हुए देखा गया। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में सर्दी कम होने के कोई आसार नहीं हैं, मगर दोपहर में धूप निकलने से कुछ राहत मिलती रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.