सहारनपुर, मार्च 17 -- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार के साथ ही अखिलेश यादव पर भी जमकर हमले किए। कहा कि पिछली सरकार की 'एक जिला, एक माफिया' नीति के कारण अराजकता को बढ़ावा मिला। अब स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार पैदा करने के लिए 'एक जिला, एक उत्पाद' (ओडीओपी) पहल से माहौल बदल गया है। योगी ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर किसी राज्य का नेता दोपहर में उठता है, दो बजे तक तैयार हो जाता है और फिर अपने दोस्तों के साथ पिकनिक पर चला जाता है तो वह कब काम करेगा? जनता परेशान रही, जबकि उसके साथी राज्य को लूटते रहे। मुख्यमंत्री सहारनपुर में युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे जहां 365 उद्यमियों को ऋण वितरित किए गए। योगी आदित्यनाथ ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.