बुलंदशहर, अप्रैल 10 -- तेज धूप और भीषण गर्मी से दोपहर तक जहां लोग बेहाल रहे। वहीं इस बीच रात करीब साढे आठ बजे चमक के साथ ओलावृष्टि संग बारिश से मौसम ठंडा हो गया। गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि शहर में बूंदाबांदी के बाद मौसम सिमट गया, लेकिन देहात क्षेत्र के शिकारपुर, सलेमपुर समेत जटपुरा आदि गांवों में जमकर बारिश हुई। न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। अब मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखने को मिल सकता है। बारिश के चलते शहर और देहात में बिजली गुल हो गई। गर्मी रोजाना अपने तेवर दिखा रही है। हालात यह हैं कि दोपहर 12 बजे के बाद खुले में निकलना मुश्किल हो रहा है। तपिश के चलते शरीर झुलसने लगा है। आसमान से मानो आग के शोले बरस रहे हों। गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.