जौनपुर, दिसम्बर 25 -- जौनपुर, संवाददाता। हवा चलने से बुधवार भोर में कोहरा गायब हो गया, लेकिन आसमान में बादल डेरा जमा लिए हैं। बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान मंगलवार की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया था। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर है। भीषण ठंड और गलन से लोग ठिठुरने को मजबूर रहे। हालांकि दो बजे के बाद धूप हुई तो लोगों को ठण्ड और गलन से कुछ राहत मिली। सुबह आसमान में बादल और धुंध देख लोगों ने कयास लगाया कि आज का दिन भी बिना सूर्य दर्शन के बीत जाएगा। परन्तु दोपहर दो बजे के आसपास धूप हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। सभी के चेहरे खिल उठे। धूप से सर्वाधिक प्रसन्नता महिलाओं में देखी गई। सूर्य की किरणें जमीन पर आते ही महिलाएं छत व आंगन में कपड़े सुखाने में लग गईं। शाम चार बजे तक लोग छतों पर बैठ कर धूप सेंकते रहे। किसान खेतों में फसल देखने निकल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.