मेरठ, सितम्बर 8 -- चंद्रग्रहण से पहले लगे सूतक के कारण मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। औघड़नाथ मंदिर के पुजारी श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि सूतक में मंदिरों में पूजा नहीं की जाती। मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया रविवार को चंद्रग्रहण के नौ घंटे पहले सूतक के कारण मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। मंदिर में पूजा नहीं हुई। सोमवार सुबह आठ बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। उसके बाद मंदिर में शुद्धिकरण होगा। शहर के अन्य मंदिरों को भी रविवार दोपहर बाद बंद रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.