एटा, जनवरी 8 -- गुरुवार को पालिका सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते दोपहर तक सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लगे रहे, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को शहर के डलावघरों से दोपहर दो बजे तक तक कूड़े का उठान नहीं हो सका। कचरा डलावघरों की सीमा लांघकर सड़कों तक फैल गया। ठंडी और बर्फीली हवाओं के बीच कूड़े से उठने वाली दुर्गंध ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया। राहगीर रुमाल लगाकर सड़कों से गुजरने को मजबूर दिखे। आगरा रोड के लोगों का आरोप है कि यह समस्या केवल एक दिन की नहीं है। पिछले कई दिनों से सफाई कर्मी तय समय पर कूड़ा उठाने नहीं पहुंच रहे हैं। नियमानुसार सुबह आठ बजे तक मुख्य सड़कों से कूड़ा उठ जाना चाहिए, लेकिन लापरवाही के चलते दोपहर तक कचरा सड़कों पर ही पड़ा रहता है। देर से कूड़ा उठान होने के कारण ...