वाराणसी, दिसम्बर 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दोपहर बाद करीब नौ किमी घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने बुधवार की शाम ठंड में इजाफा कर दिया। इससे सुबह घर से हल्के कपड़ों में निकले लोग घर लौटते समय सिहरते दिखे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में तेज पछुआ हवा चलने से ठंड में इजाफा होगा। इससे पहले सुबह ठंड का असर कम था। दोपहर में एकबारगी ऐसा लगा कि वातावरण से ठंड गायब हो गई हैं। लेकिन दोपहर दो बजे के बाद चली तेज पछुआ हवा ने धीरे-धीरे मौसम बदल दिया और शाम को लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। दिन का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम 24.8 और रात का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 13 दिसंबर को आएगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम विभाग का अनुमान है कि अगला पश्चिमी विक्षोभ 13 व 14 दिसंबर को आने वाला है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.