शाहजहांपुर, दिसम्बर 5 -- बिजली निगम की महत्वपूर्ण ओटीएस अभियान में सुबह से सर्वर बाधा बना रहा, वहीं दोपहर बाद से शुरू हुए सर्वर से रजिस्ट्रेशन हो सके। बिजली निगम ने एक दिसंबर से बकायेदारों के लिए राहत योजना में ब्याज के साथ मूलधन में भी छूट के बाद सर्वर बाधा बना हुआ है। कभी चलता तो कभी बंद हो जाता, जिस कारण उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी है। शुक्रवार को बिजली निगम की ओर से लगाए गए कैंप में सुबह से दोपहर तो सर्वर ठप रहने के कारण अधिक भीड़ नहीं रही, वहीं दोपहर बाद बकायेदार उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ना शुरू हुई। जिले के पुवायां डिवीजन के सिंधौली क्षेत्र में लगाए गए कैंप में जब दोपहर बाद तक उपभोक्ता नहीं पहुंचे, तो एक्सईएन पुनीत निगम सीधे बकायेदार उपभोक्ताओं के घर तक पहुंच गए। उन्होंने बकायेदारों के यहां कुंडी खटकाते हुए बिल जमा करने को कहा, तो उपभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.