बरेली, नवम्बर 14 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। डाटा ट्रांसफर के बाद गुरुवार को भी दोपहर तक पोर्टल हैंग होता रहा। दो बजे के बाद पोर्टल चला तो पूरे जिले में रिकॉर्डतोड़ 600 रजिस्ट्री हुई। आम तौर पर जिले में 300 के आसपास रजिस्ट्री होती हैं। स्टाम्प तथा रजिस्ट्रेशन विभाग का डेटा मेघराज क्लाउड सर्वर से नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड पर ट्रांसफर किया गया है। इस कारण आठ से 11 नवंबर तक संपत्तियों की रजिस्ट्री बंद रही। 12 नवम्बर से सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में रजिस्ट्रेशन कार्य सुचारू रूप से शुरू करने का ऐलान हुआ मगर दिन भर सर्वर धोखा देता रहा। गुरुवार को भी दोपहर दो बजे तक यही हाल रहा। लोग रजिस्ट्री कराने को परेशान होते रहे। दोपहर दो बजे के बाद सिस्टम चालू हुआ। तब जाकर तेजी से रजिस्ट्री हुई। एआईजी तेज सिंह यादव ने बताया कि आम तौर पर जिले में 300-350 के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.