हाथरस, जनवरी 30 -- हाथरस। बीते कुछ दिनों से मौसम खराब होने के साथ ही बूंदाबादी और बारिश ने लोगों की मुश्किल बढ़ा रखी थी, लेकिन अब एक बार फिर से कोहरे की दस्तक से सर्दी के तेवर और प्रचंड हो गए हैं। गुरुवार की सुबह समूचा शहर कोहरे की चादर में सिमटा रहा। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की वजह से गलन के चलते लोग ठिठुरते नजर आए। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए, लेकिन धूप हल्की खिली। अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई दिनों से बिगड़ा मौसम का मिजाज गुरुवार को भी सुधरता नहीं दिखा। तड़के से ही समूचे शहर कोहरे के आगोश में सिमट रहा। खुले मैदान से लेकर रोड पर कोहरे की चादर तनी रही। विजिबिलिटी कम होने की वजह से जनजीवन प्रभावित दिखा। विजिबिलिटी कम होने का याताया पर भी असर देखा गया...