अररिया, जनवरी 9 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र में बीते कई दिनों से शीत लहरी का भीषण प्रकोप जारी हैं। इस कारण अधिकांश लोगअपने अपने घरों के भीतर दुबकने को विवश हो गए हैं। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में सूर्य देव का दर्शन होने से लोगो को ठंड से राहत मिली। हालांकि शाम ढलते ही भी कनकनी शुरू हो गय। हालांकि अंचल प्रशासन के नेतृव में विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव का व्यवस्था की गयी हैं। जो नाकाफी है। अभी भी कई प्रमुख चौक चौराहो पर अलाव की व्यवस्था नही की गई है। पीएचसी परिसर में अलाव का व्यवस्था नही होने से अस्पताल आये मरीज़ो को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय समाजसेवी शाद आलम, कमर आजाद, मखमूर हयात, मोहम्मद अली ने बरहट, हाइस्कूल चौक, पलासी मुख्यालय, मोहनियां, कलियागंज सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.