रुडकी, सितम्बर 6 -- शनिवार को दोपहर तक धूप निकली, इसके बाद आसमान पर काले बादल छाए गए। साथ ही बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। जिसमें मौसम में ठंडक आ गई। शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। जिसके चलते चिलचिलाती धूप निकल आई। दोपहर डेढ़ बजे तक धूप रही। धूर की वजह से अधिकत तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जिससे उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। दोपहर डेढ़ बजे के बाद आसमान पर काले बादल छाए गए। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे मौसम सुहावना हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...