प्रयागराज, मार्च 23 -- सिकंदरा (प्रयागराज), हिन्दुस्तान टीम। गंगापार में फूलपुर तहसील के सिकंदरा कस्बा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर रविवार अलसुबह पुलिस ने ताला जड़ दिया। आक्रांताओं की पूजा को बढ़ावा नहीं देने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। हालांकि दोपहर बाद दरगाह का ताला खोल दिया गया। दरगाह का ताला तो खुल गया, लेकिन यहां हर रविवार को लगने वाला मेला इस बार नहीं लगा। सिकंदरा स्थित सैय्यद सालार मसूद गाजी मियां की दरगाह पर सैकड़ों वर्षों से प्रत्येक रविवार को मेला लगता है। इसमें बड़ी संख्या में हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग आते हैं। वहीं वैशाख माह में तीन दिवसीय मेला में दूर-दूर से जायरीन आते हैं। हालांकि आक्रांताओं की पूजा को बढ़ावा नहीं देने की लगातार मिल रही शिकायत के मद्देनजर रविवार भोर में बहरिया थाने की पुलिस ने पहुंचकर दरगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.