वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यात्रियों का आना और वाहनों, खासकर ई-रिक्शा और ऑटो का बेतरतीब चलना मंगलवार को सुबह से शहर को जाम किये था। गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट और मैदागिन की ओर स्नानार्थी और दर्शनार्थी भरे रहे। इसके पीछे मौनी अमावस्या के बाद प्रयागराज से भीड़ का पलट प्रवाह बड़ा कारण माना जा रहा है। हालांकि दोपहर बाद सड़कों पर दबाव थोड़ा कम हुआ और यातायात प्राय: सामान्य रहा। सुबह से ही शहर में बाहर से आए वाहनों का दबाव बना रहा। इसके चलते लंका, भेलूपुर, रामापुरा, सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, नई सड़क, बेनिया, मैदागिन, कबीरचौरा मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। रामापुरा, नई सड़क और बेनिया मार्ग पर सुबह 11 बजे तक एक से डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद पूरे दिन रुक-रुक कर जाम लगता रहा। मैदागिन चौराहे पर भी आधा दिन जाम की स्थित...