बगहा, जनवरी 7 -- रामनगर,एक प्रतिनिधि। रामनगर के भावल गांव के समीप दोन नहर के दोनों किनारों पर लगे हरे-भरे वर्षों पुराने पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। एक ओर सरकार पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर कथित लोगों द्वारा दोन नहर सफाई अभियान की आड़ में बड़े पैमाने पर वनों का विनाश किया जा रहा है। वही नहर की पेटी में जन्मे पेड़ों की कटाई भी की गई हैं। इस घटना में 100 से अधिक मूल्यवान पेड़ काटे गए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इन पेड़ों में शीशम, आंवला, बेल, सेमल, गुल्लर और नीम जैसे महत्वपूर्ण प्रजातियां शामिल हैं। जो पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि नहर सफाई के कार्य की आड़ में यह कटाई की गई हैं। इसकी सूचना मिलते ही बुधवार को रामनगर के रेंजर...