फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 1 -- नवाबगंज। बलीपुर गांव निवासी श्याम सिंह यादव के घर के सामने उनके पड़ोसी हरीराम सिंह यादव ने सुबह लगभग 6 बजे अपनी भैंस को बांध रहे थे। जिस पर श्याम सिंह की पत्नी ने अपने घर के सामने भैंस बांधने का िवरोध किया तो दोनो पक्षों में झगड़ा होने लगा। एका एक दोनो पक्षों में लाठी डंडे व ईट पत्थर चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से श्याम सिंह व उनकी पत्नी सुहागा देवी, पुत्र पंकज और दूसरे पक्ष से हरीराम सिंह व उनकी पत्नी सुरेशा देवी, पुत्र उपनेश घायल हो गये। थाना पुलिस को एक पक्ष से श्याम सिंह व दूसरे पक्ष से हरीराम ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.