भागलपुर, जून 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल व सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एमआरआई जांच शुरू हुई तो मरीजों को राहत मिली। सोमवार को इन दोनों हॉस्पिटल में कुल मिलाकर 26 मरीजों का एमआरआई जांच किया गया। इनमें से 22 मरीाजें का जांच मायागंज अस्पताल में तो चार मरीजों का एमआरआई जांच सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में किया गया। मायागंज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों अस्पताल में एमआरआई जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही दोनों जगहों पर रोजाना होने वाली एमआरआई जांच की रिपोर्ट मांगी जा रही है। ताकि किसी दिन ये जांच न होने की दशा में तत्काल ही समस्या को दूर कराकर जांच की प्रक्रिया को शुरू करा दिया जाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.