बेगुसराय, जून 8 -- मटिहानी। सोशल मीडिया पर दोनों हाथों में हथियार लेकर एक लड़की आए दिन वायरल हो रही है। जानकार बताते हैं कि वायरल तस्वीर मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के नयागांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। इधर, नयागांव थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो लड़की दोनों हाथों में हथियार लेकर वायरल हो रही है, उसके संबंध में कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.