मेरठ, मार्च 21 -- दोनों शहर काजी का विवाद अब पुलिस के पास पहुंच गया है। इस मामले में दोनों पक्ष के लोग गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। यहां पर दोनों पक्ष ने जुमे को होने वाली नमाज को लेकर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से हस्तक्षेप करने के लिए कहा। हालांकि पुलिस ने इस मामले में साफ कर दिया कि कोई विवाद हुआ तो पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस ने दोनों पक्ष से पहले ही 26 लोगों को मुचलका पाबंद किया हुआ है। यूपी मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और शहर काजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी का 10 मार्च को इंतकाल हो गया था। इसके बाद उनके बेटे डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी को एक पक्ष के लोगों ने शहर काजी घोषित कर दिया था। इसके बाद दूसरे पक्ष ने कारी शफीकुर्रहमान कासमी को भी शहर काजी घोषित कर दिया। विवाद बढ़ने के बाद बीते शुक्रवार को प्रशासन ने दोनों पक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.