मऊ, फरवरी 21 -- मऊ, संवाददाता। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ तीसरे दिन शुक्रवार को भी 127 केन्द्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा हुई। सभी केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा शुरू कराई जा रही है। प्रथम पाली हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय में 2635 एवं द्वितीय पाली इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय में 2074 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 67803 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। छात्रों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं आई। कहीं से भी कोई गड़बड़ी होने की सूचना नहीं मिली है। जनपद प्रेक्षक के साथ-साथ सचल दस्तों की सख्ती से परीक्षा केन्द्रों पर पत्ता तक नहीं हिला। मनमाफिक प्रश्नपत्र मिलने से छात्रों के चेहरे पर खुशी दिखी। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा 127 केंद्रों पर करायी जा रही है। बोर्ड परीक्षा...