प्रयागराज, फरवरी 24 -- यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं मंगलवार को सकुशल संपन्न हुईं। प्रथम पाली में कुल 915 परीक्षा केंद्रों तथा द्वितीय पाली में 6,102 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल की एनसीसी, इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वर्गीय विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र तथा कृषि अभियांत्रिकी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षाएं आयोजित की गईं। वहीं द्वितीय पाली में हाईस्कूल मानव विज्ञान एवं इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ परीक्षा दी। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रथम पाली में पंजीकृत 22,752 परीक्षार्थियों में से 21,839 उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 2,38,768 में से 2,28,223 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.