फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- नवाबगंज । एक मोहल्ले में मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे पड़ोसी की ही रहने वाली एक महिला की भैंस की रस्सी अचानक खुल गई, और भैंस भागने लगी। वहीं राधा देवी का पानी भरा टब रखा था जिस पर भैंस का पैर चढ़ गया और टब टूट गया। महिला, राधा देवी को अपना टब देने लगी तो राधा देवी ने कहा कि टब टूट गया कोई बात नहीं मुझे टब नहीं चाहिए। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी डंडी व ईंट पत्थर से चलने लगे। मारपीट में राधा देवी व शिवानी चोटिल हो गई। थाने पहुंचकर एक पक्ष से राधा देवी व दूसरे पक्ष से शिवानी ने पुलिस को एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के िलये सीएचसी नवाबगंज में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.