गंगापार, फरवरी 9 -- नौ दिन पहले ट्रैक्टर के धक्के से घायल दो चचेरे भाइयों की दौरान इलाज हुई मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। घटना के दिन ही ट्रैक्टर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था, लेकिन तहरीर रविवार सायं पुलिस को मिली। थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गाँव निवासी प्रमोद पांडेय पुत्र लालता प्रसाद पांडेय ने थाने में रविवार को तहरीर दी कि 31 जनवरी को सायं साढ़े सात बजे उनका बेटा अंकित पांडेय थाना क्षेत्र के बोधीपुर गांव के सामने सड़क के किनारे बाइक लगाकर खड़े थे। उनके साथ उनका चचेरा भाई अभिषेक पांडेय पुत्र विनय पांडेय भी था। उसी समय एक स्वराज ट्रैक्टर लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए राहुल पुत्र संगमलाल हरिजन निवासी दसवार, थाना मांडा आया और गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दिया, जिससे दोनों...