दरभंगा, फरवरी 15 -- शहर के वार्ड नंबर 17 में मौजूद दोनार रेलवे गुमटी से सदर व बहादुरपुर का ग्रामीण एरिया सटा है। रेलवे गुमटी के जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि निर्माण कार्य की गति बेहद धीमी है। एसएच 56 के बीचोंबीच ओवरब्रिज का अधूरा पिलर खड़ा है। इससे रोड जगह-जगह टूटा है। सफाई कार्य भी ठप है और माहौल गंदगी व शोरयुक्त बनने से लोगों की कठिनाई बढ़ गई है। अधिकारियों को ओवरब्रिज निर्माण जल्द पूर्ण कराना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...