बागपत, जनवरी 9 -- दाहा। दोघट कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगने पर सभासद ने सीएमओ बागपत से फोन कर शिकायत की है। सभासद ने अस्पताल वीडियो वायरल कर यह जानकारी दी। दोघट कस्बे में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को साढे तीन बजे ताला लगने की शिकायत सभासद संदीप पंवार ने सीएमओ बागपत से फोन कर की है तथा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। सभासद संदीप ने बताया कि समय से पहले ही अस्पताल बंद होने से मरीजों को परेशानी होती है। अस्पताल आए दिन बंद मिलता है। सभासद ने इसकी फोन कर सीएमओ बागपत से शिकायत कर अस्पताल को सुचारू चलाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में बिनौली अधीक्षक डाक्टर अमित गुप्ता ने बताया कि स्टाफ की कमी है, लेकिन समय से पहले अस्पताल बंद करने की जानकारी कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...