बागपत, अगस्त 25 -- दोघट कस्बे में वर्ष 2002 के बाद से रामलीला का मंचन नहीं हो पा रहा था, लेकिन इस बार कस्बा वासियों ने फिर रामलीला शुरू करने की मन बना लिया। जिसमें सोमवार को श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी द्वारा प्राचीन शिव हनुमान मंदिर पर पंडित विजय शर्मा ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद झंडा का विधिविधान पूजन कराया। मंदिर से शोभायात्रा शुरू होकर मेन बाजार से होते हुए पट्टी मादान, पट्टी भोजान, पट्टी तिरोसिया से होते हुए रामलीला ग्राउंड में झंडा की पूजन करा कर स्थापित किया गया। बताया कि रामलीला 17 सितम्बर से शुरू होकर विजय दशमी तक चलेगी। रामभरोसे लाल भाईजी, अनिल गुप्ता, अंजुल गुप्ता, विनोद गुप्ता, अजय अग्रवाल, मनोज वेदी, रामबीर, अरविंद कुमार, प्रवीण, नरेश, मनमोहन, गौरव, कन्हैया, राकेश जैन, पवन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.