मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर की आबादी बीते 44 वर्षों में दोगुनी हो गई और निगम में कर्मचारियों की संख्या बढ़ने की बजय घटती गई। हालत यह है कि सड़क, नाला, पानी, स्ट्रीट लाइट व अन्य बुनियादी संसाधनों का संचालन करने वाले निगमकर्मियों की संख्या करीब 70 प्रतिशत तक कम हो गई। वर्ष 1981 में मुजफ्फरपुर नगरपालिका के 28 वार्डों की जनसंख्या 2.51 लाख थी। तब 921 कर्मी कार्यरत थे। वर्ष 2002 में नगर निगम बनने के साथ ही वार्डों की संख्या 32 हो गई। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार आबादी 3.54 लाख थी। 2012 में निगम का विस्तार हुआ और 17 नए वार्ड जोड़े गए। वर्तमान में कुल 49 वार्ड के साथ आबादी करीब पांच लाख होने का अनुमान है। हालांकि, निगम में नियमित कर्मियों की संख्या 233 (कुली से प्रधान सहायक तक) ही बची है। कर्मियों की कमी को दूर करने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.