जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- पूर्वी सिंहभूम के गरीबों को देर से ही सही, लेकिन कंबल मिलेगा। वह भी बढ़िया वाला। इसका नाम मिंक ब्लैंकेट विथ डबल प्लाई है। इस नरम, मुलायम एक कंबल की कीमत है 777 रुपये। टेंडर फाइनल हो गया है। शर्तों के अनुसार 12 दिन में सभी 63,992 कंबल की आपूर्ति कर देनी है। उपविकास आयुक्त की अगुवाई वाली क्रय समिति ने आपूर्तिकर्ता को 777 रुपये में राजी किया। आपूर्तिकर्ता और जिला प्रशासन के बीच कंबल आपूर्ति को लेकर एकररानामा हो गया है और उसे कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है। अबतक जिला प्रशासन राज्य सरकार की घोषित नीति के अनुरूप 300 रुपये तक के कंबलों की खरीद कर रहा था। पूरे राज्य में यही नीति थी। हालांकि, इस बार राज्य सरकार ने नीति बदली और कंबल की क्वालिटी बदलने का निर्णय लिया। इसके आलोक में इसका दर भी परिवर्तित हुआ है। इसी की वजह से ...