फतेहपुर, अक्टूबर 31 -- फतेहपुर, संवाददाता। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती शुक्रवार को पूरे जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री राकेश सचान समेत समाज के विभिन्न वर्गो ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही अधिकारियों ने अपने कार्यालयों में कर्मचारियों को एकता की शपथ भी दिलाई। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में डीएम रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जयंती मनाई गई। डीएम ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम न्यायिक समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। वहीं एक भारत, आत्मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.