कौशाम्बी, जनवरी 8 -- अंडर-17 उत्तर प्रदेश स्टेट आम रेसलिंग चैंपियनशिप में डीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सराय अकील के कक्षा नौ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आगरा में अपनी प्रतिभा का डंका बजा दिया। विद्यालय के छात्र मोहिद्दीन सिद्दीकी, वशिष्ठ पांडेय और हेमंत ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल किया। प्रदेश स्तरीय रेसलिंग चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता आगरा में दो से पांच जनवरी तक आयोजित हुई। इसमें प्रदेश भर के प्रतिभाशाली पहलवानों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच डीपी मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने अपने दमखम और मेहनत के बल पर पदक जीतकर विद्यालय, परिवार और जनपद को गौरवान्वित किया है। मेडल जीतकर विद्यालय पहुंचने पर छात्रों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. भीष्म सिंह, मैनेजर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.