हरदोई, मार्च 17 -- हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जाँच समिति की समीक्षा की तैयारी बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि दैवीय आपदा के सम्बन्ध में व्यवस्थित विवरण तैयार किया जाये। दैवीय आपदा के प्रकरणों में दी गयी सहायता का पूरा विवरण तैयार किया जाये। दैवीय आपदा के न्यूनीकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये गए प्रयासों का उल्लेख करें। आपदा से प्रभावित सड़कों की मरम्मत व व्यय किये गए बजट का उल्लेख करें। बाढ़ से प्रभावित होने वाले गावों का स्पष्ट ब्यौरा तैयार किया जाये। आपदा से होने वाली जनहानि व धनहानि का ब्योरा तैयार करें। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.