उरई, नवम्बर 5 -- पड़री। बेमौसम बारिश से जिले में फसलें बर्बाद हो गई हैं। खाद, बीज उधार लेकर फसल बोने वाले किसानों के सामने संकट है। प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए धार्मिक आयोजन किए जाने लगे हैं। कोंच के पड़री समेत कई गांवों में मंदिरों में नौ देवियों की पूजा के साथ भजन कीर्तन किए गए। बुधवार को कोंच के पड़री की महिलाओं ने आसपास के नौ गांवों की देवी माता के मंदिरों का श्रद्धापूर्वक स्मरण और पूजन किया। जिनमें मां हुलका देवी (पड़री), तालाब वाली माता (भदारी), चमरसेना, पनियारा, सिमरिया, ताहरपुरा, मनोहरी, दिरावटी, और शारदा देवी (बैरागढ़ धाम) शामिल थीं। महिलाओं ने देवी माता के चरणों में पीड़ा रख प्रार्थना की कि हे माता मइया, हमारे ऊपर जो ऐसी आपदा आई है कि बोई हुई फसलें खराब हो गईं, ऐसी विपत्ति दोबारा मत करना। हम लोग और हमारे बच्चे भूखे मर जाएंगे। गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.