रामपुर, जनवरी 13 -- डीएम व सीडीओ ने कलक्ट्रेट सभागार में दैवीय आपदा अनुदान के अंतर्गत मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। जिला प्रशासन द्वारा तहसील मिलक के ग्राम खुटिया निवासी जर्मन सिंह पुत्र सुरजीत सिंह की दैवीय आपदा में हुई मृत्यु के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा शासनादेश के अनुरूप समस्त आवश्यक कार्यवाही की गई। 22 अगस्त को तवाघाट से धारचूला की ओर जाते समय स्थान ऐलागाड में अतिवृष्टि के कारण पहाड़ी क्षेत्र से पत्थर गिरने की घटना हुई। पत्थर गिरने से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे जर्मन सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के परीक्षण उपरांत यह प्राकृतिक कारणों से हुई दैवीय आपदा की श्रेणी में पाई गई। घटना के परीक्षण एवं शासनादेश के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.