रुडकी, मार्च 30 -- उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को केएलडीएवी इंटर कॉलेज रुड़की में बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केंद्र का भ्रमण किया। केंद्र की व्यवस्था और बोर्ड परीक्षा की कापियां जांच रहे शिक्षकों की समस्याओं पर बातचीत की। इस दौरान बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने वाले परीक्षकों ने मूल्यांकन पारिश्रमिक को बढ़ाकर सीबीएसई के बराबर करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर परीक्षकों को प्रतिदिन जलपान भत्ता देने, दैनिक भत्ता सीबीएसई के बराबर करने, अवकाश के दिनों का प्रतिकर देने, अनिवार्य विषयों में परीक्षकों की संख्या बढ़ाने आदि की मांग संघ प्रतिनिधिमंडल के समक्ष रखी। मूल्यांकन केंद्र का भ्रमण करने वालों में संघ के प्रांतीय संरक्षक डॉ. अनिल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप त्यागी व मनोज सैनी, जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.