गाजीपुर, अप्रैल 17 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृह विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने ' व्यक्ति में विकलांगता पेपर ' के तहत विभाग की प्राध्यापक डा. शिखा सिंह के निर्देशन में गुरुवार को पवहारी स्मृति परिषद द्वारा संचालित पवहारी अंध, मूक, बधिर विद्यालय में शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्राओं ने पवहारी विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं पर केस स्टडी की। जिसके तहत छात्राओं ने दिव्यांग बालकों की दिव्यांगता का प्रकार, कारण, उनके परिवार की आर्थिक स्थिति, दिव्यांगता को लेकर परिवार का इतिहास व विकलांगता के कारण उनकी दैनिक जीवन व शिक्षा में आने वाली समस्याओं की भी जानकारी ली। साथ ही इस पेपर के पाठ्यक्रम के अनुसार संस्था के भवन, कक्ष, कंप्यूटर लैब, ऑडियोलॉजी रूम, लाइब्रेरी, शैक्षणिक उपकरण, सहायक सामग्री आदि का अवलोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.