धनबाद, जून 30 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। ऑल झारखंड दैनिक चालक संघ की जिला कमेटी गठित की गई। इसको लेकर रविवार को संघ की बैठक हुई। बैठक में राज्य मुख्य संरक्षक, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव, कोषाध्यक्ष और संघ के संस्थापक विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से 2025-2028 के लिए कमेटी का गठन हुआ। जिला संरक्षक चेतलाल महतो व मो कलीमुद्दीन अंसारी, जिलाध्यक्ष दीपनारायण मंडल, उपाध्यक्ष योगेन्द्र यादव, सचिव राम चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष मो मुख्तार आलम, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, संगठन मंत्री अभिषेक चौधरी, उप कोषाध्यक्ष सुधीर दास, उपसचिव अमित मंडल, उप संगठन मंत्री शिव बिहारी मिश्रा, संयुक्त सचिव बच्चू राम, दीपक सिंह, राहुल कुमार, धनंजय रजक और विपिन कुमार दत्ता चुने गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...