कौशाम्बी, जनवरी 21 -- कोखराज थाना क्षेत्र के चकमाहपुर पांडेयमऊ निवासी एक बुजुर्ग का शव सोमवार की शाम गांव के बाहर तालाब में उतराता हुआ मिला। वह घर से शौच जाने की बात कहकर निकले थे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। हालांकि, परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। चकमाहपुर पांडेयमऊ निवासी 59 वर्षीय धोर सिंह पुत्र दूनी किसानी करते थे। सोमवार की शाम वह दैनिक क्रिया के लिए जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान गांव के बाहर स्थित तालाब में उनका शव उतराता हुआ मिला। शव देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद परिवारीजन भी बदहवाश हालत में तालाब किनारे पहुंचे। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.