अलीगढ़, जनवरी 12 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सतनाम, सतनाम, वाहे गुरु, वाहे गुरु, जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह। कुछ इस तरह का नजारा था अलीगढ़ में रविवार को निकाले गए वार्षिक नगर कीर्तन का। रास्ते भर इसी तरह से गुरु गोबिंद सिंह के जयकारें गूंजते रहे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत हुआ। साथ ही जगह-जगह लंगर बांटा गया। गतका पार्टियों ने कार्यक्रम में रोमांच भर दिया। देहली गेट स्थित प्राचीन गुरु सिंह सभा पर समागम हुआ। वार्षिक नगर कीर्तन का शुभारंभ सांसद सतीश गौतम, मेयर प्रशांत सिंघल, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, कमेटी प्रधान अमरजीत सिंह खालसा ने किया। सभी ने धर्म रक्षक गुरु गोविंद सिंह के त्याग और बलिदान की प्रशंसा करते हुए प्रकाशोत्सव के आयोजन की समाज के लोगों को बधाई दी। गुरु गोविं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.