नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सेंट्रल जिला पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन नाबालिगों समेत 23 लड़कियां को रेस्क्यू किया है। इनमें से एक लड़की के गर्भवती होने का शक है। पुलिस ने मेडिकल जांच कराई है। रेस्क्यू की गईं लड़कियों को पहाड़गंज मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित एक कमरे में रखा गया था। यहां से लड़कियों को इलाके के अलग-अलग होटलों में देह व्यापार के लिए भेजा जाता था। पुलिस के मुताबिक, पहाड़गंज इलाके में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पहाड़गंज थाना सहित श्रद्धानंद मार्ग और हिम्मतगढ़ पुलिस चौकी टीमों ने संयुक्त रूप से छापा मारकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बिहार के किशनगंज निवासी नूरशेद आलम, तौशिफ रेक्सा, शमीम आलम, मोहम्मद जरूल, दिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.