शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- यूपी के शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान में देह व्यापार की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन वाले मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की खबर लगते युवक और युवतियां इधर-उधर भागने लगे। कुछ ने दो मंजिल मकान से ही छलांग लगा दी। इसमें दो युवतियों के पैर भी टूट गए। कुछ युवकों को भी चोटें आई हैं। घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंदू संगठन के लोगों ने मकान में देह व्यापार की सूचना पुलिस को दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मकान मालिक ताला डालकर फरार हो गया। पूरा मामला जलालाबाद हाईवे पर कांट थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार शनिवार को हिंदू संगठन के लोगों को सूचना मिली कि हाईवे किनारे मौजूद दो मंजिला मकान में देह व्यापार का धंधा हो रहा है। हिंदू संगठन के लोग तुरं...