मुंगेर, फरवरी 5 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। कासिम बाजार थाना पुलिस ने देह व्यापार की गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को शास्त्री नगर स्थित राजेश वर्मा के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से पांच नाबालिग लड़कियों एवं एक युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। थाना को सूचना मिली थी कि, शास्त्री नगर में राजेश वर्मा के घर देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित मकान में छापेमारी की। मौके पर लोगों द्वारा बताया गया कि, सभी लोग उक्त मकान में किराए पर रह रहे थे। कासिम बाजार थाना प्रभारी रूबीकांत कच्छप ने बताया कि, पूछताछ के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि, पांचों नाबालिग लड़कियां आपस में सगी बहनें हैं। पूछताछ के बाद बांड पर रिहाई: थाना प्रभारी के अ...