गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- ट्रांस हिंडन। टीला मोड़ थाना पुलिस ने देह व्यापार करवाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने 12 दिसंबर को छापेमारी कर देह व्यापार का खुलासा किया था और एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसी मामले में फरार आरोपी को अब गिरफ्तार किया गया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तुलसी निकेतन में 12 दिसंबर को पुलिस ने एक फ्लैट पर छापेमारी कर देह व्यापार का खुलासा किया था। मौके से प्रदीप को गिरफ्तार कर दो महिलाओं के रेस्क्यू किया गया था। इस मामले में केंद्र संचालक राकेश कश्यप निवासी संगम विहार फरार चल रहा था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राकेश ने बताया कि उसने फ्लैट किराये पर लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर देह व्यापार शुरू किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...