मुरादाबाद, फरवरी 16 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी युवक ने निकाह के तीन माह बाद ही पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पति उसके ऊपर देह व्यापार के लिए दबाव बनाता था और मना करने पर अप्राकृतिक संबंध बनाता था। शिकायत पर मूंढापांडे पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी महिला ने मूंढापांडे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह बीते साल 9 अक्तूबर 2025 को मूंढापांडे के गांव उधमपुरा निवासी युवक से हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति दहेज को लेकर ताने देने लगा। आरोपी उसके ऊपर देह व्यापार के लिए दबाव बनाता था। आरोपी पति द्वारा अप्राकृतिक संबंध बनाने से उसके पेट में गांठ हो गई हैं, जिसका ऑपरेशन प्राइवेट अस्पताल में कराना पड़ा और उसका खर्च बहन ने दिया। पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.