फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- बिजली बिल राहत योजना अंतर्गत ओटीएस रजिस्ट्रेशन न कराने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र के तहत विद्युत विभाग की टीम ने गांव मोइनुद्दीनपुर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 50 उपभोक्ताओं के घरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी। यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता कयामुद्दीन खां ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत गांव मोइनुद्दीनपुर में काफी संख्या में उपभोक्ता अपने बकाया बिलों का भुगतान नहीं कर रहे थे। वह ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण भी करा रहे हैं। विभागीय उच्चधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने अपने नेतृत्व में 50 बड़े उपभोक्ताओं के घरों के कनेक्शन काटते हुए उनकी बिजली सप्लाई बंद कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.