मेरठ, दिसम्बर 17 -- पिछले चार महीनों में देहात क्षेत्र में 10 दुकानों में चोरी करने वाले रिजवान और सलमान को मवाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा-कारतूस, चाकू, चोरी में प्रयुक्त बाइक, दो मोबाइल और लगभग 910 रुपए के सिक्के बरामद किए गए। पुलिस लाइन में मंगलवार को एसपी देहात अभिजीत कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि तीन दिसंबर की रात बदमाशों ने मवाना में सुभाष चौक के पास सुभाष बुक डिपो, अग्रवाल साइकिल स्टोर और न्यू जैन मिष्ठान भंडार की दुकानों से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में इंचौली कस्बे के लावड़ निवासी रिजवान पुत्र अहसान और सलमान पुत्र युनूस को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बताया कि उनके गैंग का लीडर लावड़ निवासी शाहरुख पुत्र मेहताब है। बदमाशों ने सितंबर में मवाना तथा आठ नवंबर को बहसूमा में भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.