कटिहार, दिसम्बर 29 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में नशे का काला कारोबार अब शहरों की सीमाएं तोड़कर देहात तक पूरी तरह फैल चुका है। ब्राउन शुगर जैसे जानलेवा ड्रग्स और नशीली गोलियों का जाल प्रखंड क्षेत्रों में तेजी से पैर पसार रहा है। इस सफेद मीठे जहर से जहां तस्कर और कारोबारी मालामाल हो रहे हैं, वहीं जिले की युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर धकेली जा रही है। सूत्रों की मानें तो बिहार के कई जिलों तक ब्राउन शुगर की डिलीवरी करने वाले गिरोहों में से एक गिरोह कटिहार क्षेत्र में भी सक्रिय है। पहले तक दवा दुकानों तक सीमित रहने वाली नशीली गोलियां और कफ सिरप अब अवैध तरीके से सीधे युवाओं के हाथों तक पहुंच रही हैं। वहीं ब्राउन शुगर का कारोबार कुरसेला, डुमर बाजार, बरारी और कोढ़ा से आगे बढ़कर ग्रामीण इलाकों तक फैल चुका है। शाम ढलते ही कई सुनसान स्...