अलीगढ़, मई 28 -- तहसील अतरौली में मत्स्य पालन पट्टा आवंटन 11 जून को होगा अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता तहसील अतरौली के विभिन्न गांवों में 74 तालाब मछली पालन के लिए पट्टे पर दिए जाएंगे। 11 जून से आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। एसडीएम अतरौली मो. अमान ने बताया कि 74 तालाबों को मत्स्य पालन के लिए आगामी 10 वर्षों के लिये पट्टा दिया जाएगा। शिविर 11 जून 2025 एवं लक्ष्य पूर्ति तक प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को प्रातः 11 बजे से तहसील सभा कक्ष में तहसीलदार आवेदन लेंगे। पट्टा आवंटन 2500-5000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से किया जाएगा। 2 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल के तालाब/पोखर पंजीकृत मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को 10 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर की दर से आवंटित किये जाएंगे। अतरौली के ग्राम लोहगढ़, खुलावली (हबीबपुर), दादों, भवीगढ़,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.